फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Freedom Fighter Rao Tularam is a priceless heritage of the nation: Omprakash Yadav

स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम राष्ट्र की अनमोल धरोहर : ओमप्रकाश यादव

Fri, 10 Dec 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Freedom Fighter Rao Tularam is a priceless heritage of the nation: Omprakash Yadav
रेवाड़ी। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने पहले स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शौर्य का परिचय देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की जयंती के अवसर पर राव तुलाराम चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मां भारती की रक्षा में राव तुलाराम का अविस्मरणीय योगदान हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि सन 1857 की पहली जंग ए आजादी में योगदान के लिए आजादी के महानायक के रूप में रेवाड़ी के राव तुलाराम को आज भी अदब से याद किया जाता है। राव तुलाराम को अहीरवाल की वीरभूमि पर अंग्रेजों की ताकतवर सेना से मुकाबला करने के साहस के कारण ही सन 1857 की क्रांति का महानायक माना गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम इस प्रदेश की सैन्य परंपरा पर नजर डालें तो पता चलता है कि देश की आजादी के बाद 1962, 1965 ,1971 व कारगिल के युद्ध में प्रदेश के वीरों ने पराक्रम का परिचय दिया है। आज भी देश की सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है और हरियाणा विशेषकर दक्षिणी हरियाणा का है जो सैनिकों की खान के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्राचीन समय से ही योद्धाओं, देशभक्तों और रणबांकुरों की धरती रही है। हरियाणा का इतिहास शहीदों एवं वीरों की शौर्य और वीरता से भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वीर शहीद हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए गए पदचिह्नों पर चलते हुए देशप्रेम व भाईचारे की परंपरा को कायम रखना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा हुकम चंद यादव, प्रोफेसर हंसराज यादव, आर के जांगड़ा, सोमेश यादव, एडवोकेट गजेंद्र यादव, रणवीर सिंह, जितेंद्र वाल्मीकि, नगर परिषद एमई अजय सिंह सिक्का, संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed