{"_id":"5d602ddd8ebc3e93d62ae5a1","slug":"fraud-rewari-news-rtk5135120146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सीआईए अधिकारियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सीआईए अधिकारियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित ढाबा संचालक से फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर पांच हजार रुपए प्रतिमाह अवैध वसूली करने वाले तीनों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। तीनों आरोपियों को वीरवार रात को ढाबा संचालक से अवैध वसूली करने के आरोप में काबू किया गया था। धारूहेड़ा के वार्ड नंबर चार निवासी प्रेम ने कस्बा के समीप ही हाईवे पर एक ढाबा खोल रखा है। वीरवार रात को तीन युवक फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर वहां पहुंचें और प्रेम से पांच हजार रुपये की मांग की गई। ढाबा संचालक द्वारा मना करने पर तीनों नेे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने तीनों को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना देे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारूहेड़ा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नूंह के मोहम्मदपुर निवासी अशोक, नरेश व रालियावास निवासी इन्द्रजीत के रूप में हुई है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
वार्ड नंबर-4 निवासी प्रेम ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास राव होटल खोला हुआ है। तीन माह पहले उक्त आरोपी उसके होटल पर खुद को सीआईए कर्मचारी बताते हुए पहुंचे। तीनों ने कहा कि अगर होटल चलाना है तो उसे मंथली देनी होगी। पहले तो प्रेम ने आनाकानी की, लेकिन बाद में पांच हजार रुपए प्रतिमाह मंथली का सौदा हो गया। प्रेम को पहली बार में ही तीनों पर शक हो गया था। पिछले तीन माह से तीनों पांच हजार रुपए प्रतिमाह मंथली ले रहे थे। वीरवार को भी तीनों प्रेम के पास मंथली लेने पहुंचे।