फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   An isolation ward has been set up following a swine flu alert.

Rewari News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट आइसोलेशन वार्ड बनाया गया

Sun, 30 Aug 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
An isolation ward has been set up following a swine flu alert.
रेवाड़ी। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिला नागरिक अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। एंटी-वायरल दवा टेमीफ्लू और स्वाब जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले में अभी स्वाइन फ्लू का केवल एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक वायरल संक्रमण है। बारिश के मौसम में इसके फैलने की आशंका बढ़ जाती है। यह छींकने, खांसने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकता है। इसके प्रमुख लक्षण बुखार, खांसी, सर्दी और कमजोरी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लक्षण दिखाई देने पर लोग खुद दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय जांच करवाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और आवश्यकता होने पर मास्क का इस्तेमाल करें। खांसते या छींकते समय मुंह ढकने की सलाह दी गई है। वहीं, जिले में इस बार डेंगू और मलेरिया भी फिलहाल नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक डेंगू के 10 और मलेरिया के 11 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों और जांच की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए भर्ती सुविधा, छाती रोग विशेषज्ञ और आवश्यकता पड़ने पर आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed