फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   200 athletes participated in the cyclothon marking the conclusion of Sports Day.

Rewari News: खेल दिवस के समापन पर साइक्लोथॉन में 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Sun, 30 Aug 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
200 athletes participated in the cyclothon marking the conclusion of Sports Day.
कंवाली में आयोजित साइक्लोथॉन में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
कोसली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को किया गया। आखिरी दिन ग्रामीण खेल स्टेडियम कंवाली में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कोसली के उपमंडल अधिकारी विजय कुमार मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के बाद खेल विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को जलपान वितरित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले 28 अगस्त को कार्यक्रम के प्रथम दिन कंवाली में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई थीं। ग्राम पंचायत की सरपंच शीलवती देवी, क्लब के प्रधान अमित कुमार और अन्य गणमान्य लोगों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 29 पुश-अप, 29 स्क्वाट, पैदल चलना और स्पोर्ट्स बंधन जैसी गतिविधियां करवाई गईं। इसमें हॉकी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों सहित करीब 100 से 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
29 अगस्त को ग्रामीण खेल स्टेडियम कंवाली में दूसरे दिन हॉकी की मैत्री प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें करीब 150 से 200 खिलाड़ी शामिल हुए। गांव और आसपास के क्षेत्र के पूर्व हॉकी खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

अंतिम दिन जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, खेल विभाग के प्रशिक्षक और कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed