{"_id":"68e956eef52d9f7c2101a177","slug":"fourth-accused-arrested-in-case-of-duping-retired-ias-officer-of-rs-946-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-227297-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रिटायर्ड आईएएस से 9.46 करोड़ रुपये ठगने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रिटायर्ड आईएएस से 9.46 करोड़ रुपये ठगने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 20 आरोप, शुभम माली
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड आईएएस से 9.46 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में चौथे आरोपी कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम माली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
आरोपी शुभम माली ने अजय ओमपाल का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने में मध्यस्थता की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 22 सितंबर को गांव पिथनवास निवासी रिटायर्ड आईएएस जयकृष्ण आभीर ने शिकायत में बताया था कि 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे।
इसके बाद व्हाट्सएप पर आरोपियों से उनका संवाद शुरू हुआ। आरोपियों ने स्टॉक मार्केट में निवेश की बात कहकर एक मोबाइल एप्लीकेशन मोबाइल फोन में इंस्टाल करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने उनसे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
जब यह राशि निकालने का प्रयास किया तो और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपियों गुरुग्राम के नरहेड़ा निवासी अजय ओमपाल, बिहार के जिला पटना के वैस्टेर रामकृष्ण नगर निवासी पृथ्वीराज चौहान व बिहार के जिला पटना के विकर सैक्सजन कॉलोनी कंकड़बाग निवासी तरुणचंद्रम झां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।