फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four-wheeler vehicles registered under PPP, ration cards also cancelled

Rewari News: पीपीपी में चार चक्का वाहन पंजीकृत, राशन कार्ड भी कटे

Sat, 27 Dec 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four-wheeler vehicles registered under PPP, ration cards also cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। प्रत्येक परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में मदद के लिए बनाया गया परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) अब गरीब परिवारों के लिए मुश्किल बन गया है। जिनके घर में साइकिल तक नहीं है, उनके पीपीपी में स्कूटी और कार पंजीकृत हैं। ऐसे जरूरतमंद गरीब बीपीएल राशन कार्ड से वंचित हो रहे हैं।
दिहाड़ी मजदूरी करने वाले कई लोगों के नाम पर प्राइवेट और कॉमर्शियल वाहनों का पंजीकरण किया गया है जिससे उनके राशन कार्ड भी कट गए हैं। यह स्थिति अब इन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है क्योंकि सरकारी सुविधाओं का लाभ छिनने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र में ऐसे लोगों की आय एक लाख 50 हजार से 75 हजार दर्शाया गया था, जिसकी जांच करने के बाद परिवार पहचान पत्र बना। पीपीपी में आय अधिक और वाहन पंजीकृत किए जाने से ऐसे लोगों का बीपीएल राशन कार्ड काट दिया गया है। बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए अब इन्हें वाहन न होने का प्रमाण जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

केस केस नंबर 1

दीक्षा कुमारी (22) ने बताया कि पिता अनिल कुमार नगर पालिका में सफाई कर्मी थे। वह ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे थे। 8 जून 2025 को पिता की मृत्यु हो गई। जब तक पिता जीवित थे तब तक उनका नाम राशन लिस्ट में था लेकिन उनके मृत्यु के 2 महीने बाद ही राशन की सूची से नाम काट दिया गया। जब इसकी वजह जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि उनके परिवार पहचान पत्र पर चार चक्का वाहन पंजीकृत है।

----------------
केस नंबर 2
मीनाक्षी व गजेंद्र के दादा विजय कुमार ने बताया कि बेटे सौरभ कुमार की मृत्यु 8 वर्ष पहले हो गई थी। बहू सीमा देवी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। जब तक वह थे तब तक राशन कार्ड पर राशन मिलता रहा लेकिन अब राशन मिलना बंद हो गया। जब आधार सेंटर पर पता किया गया तो पता चला कि परिवार पहचान पत्र पर चार चक्का वाहन पंजीकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed