Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four trains partially cancelled, 32 routes replaced

Rewari News: चार ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, 32 के बदले मार्ग

Fri, 31 May 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Four trains partially cancelled, 32 routes replaced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेलवे की ओर से जयपुर मंडल के किशनगढ़-मंडावरिया स्टेशनों के बीच 9 व 16 जून को एलएचएस निर्माण कार्य के लिए आरसीसी बॉक्स डाला जाएगा। इसके चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे रेवाड़ी स्टेशन से गुजरने वाली 4 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द और तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस जो 15 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और जयपुर तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 16 जून को अजमेर के स्थान पर जयपुर स्टेशन से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी रेलसेवा जो 16 जून को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा जयपुर तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी रेलसेवा 16 जून को अजमेर के स्थान पर जयपुर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह सभी रेलसेवाएं अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो 8 व 15 जून को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 9 व 16 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा 8 व 15 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मारवाड जं.-जोधपुर-मेडता रोड-डेगाना- रतनगढ- चूरू- लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed