फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ?four track of rewari continue two blocked now

रेलवे की चार लाइनें शुरू दो अभी भी बंद

Tue, 23 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 23 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
?four track of rewari continue two  blocked now
जाट आंदोलन की वजह से कई जगह रेलवे ट्रैक पर जाम हटने से सोमवार को रेवाड़ी-फुलेरा और रेवाड़ी दिल्ली और रेवाड़ी महेंद्रगढ़ ट्रैक शुरू कर दिया गया, लेकिन अभी तीन लाइनें बंद हैं।
विज्ञापन


इनमें रेवाड़ी-रोहतक, रेवाड़ी-जयपुर और रेवाड़ी-हिसार ट्रैक शामिल है। राणौली के पास अभी तक जाट ट्रैक से नहीं हटे हैं, जबकि महेंद्रगढ़, हिसार और रोहतक लाइनों पर ट्रेन नहीं चलाई गई है।
विज्ञापन


फुलेरा और दिल्ली ट्रैक पर भी इंजन भेजकर शाम को ट्रायल लिया गया कि लाइन क्लीयर है या नहीं। इसके बाद कुछ ट्रेनें रवाना की गई। रविवार देर रात एसपी बलवान सिंह राणा ने रेलवे प्रशासन को फोन कर कहा कि दिल्ली लाइन क्लीयर है। रेलवे ने कहा कि अधिकारियों से आदेश मिलने पर ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रेल लाइन खोलने के लिए अधिकारियों ने सुबह 11.15 पर इंजन से रेवाड़ी-दिल्ली और नारनौल मार्ग का ट्रायल किया। इसके बाद शाम के समय अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद दोनों ट्रैक खोल दिया गया।

रेवाड़ी-दिल्ली ट्रैक रविवार से बंद था। इधर रोडवेज परिवहन की तरफ से रेवाड़ी -रोहतक मार्ग छोड़कर सभी अन्य मार्गों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे यात्रियों का राहत मिली।
----------------------------
12 फरवरी से से रोहतक-रेवाड़ी सड़क और रेलमार्ग
रोहतक में जाट आंदोलन का प्रभाव सबसे पहले रेवाड़ी-रोहतक मार्ग पर हुआ था। 12 फरवरी को ही रेल और सड़क यातायात ठप हो गया था। इसके बाद जैसे ही आंदोलन हिंसात्मक हुआ तो इसकी चिंगारी रेवाड़ी में भी फैली और देखते-देखते रेवाड़ी के लाला रोहड़ाई, पाल्हावास, गंगायचा टोल टैक्स, बुडौली, ढोकिया, जाटुवास, सुलखा, सुठानी सहित अन्य मार्गों को जाट आंदोलनकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया था।

वहीं रविवार सुबह एनएच-8 पर कब्जा कर लिया था। इधर रेल मार्ग में रेवाड़ी-जयपुर, रेवाड़ी-दिल्ली, रेवाड़ी-रोहतक, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी-फुलेरा, रेवाड़ी-अलवर और रेवाड़ी- बीकानेर मार्ग बंद होने से रेल यातायात भी पूरी तरह से ठप हो गया था। सोमवार को ट्रायल के बाद रेलवे ने रेवाड़ी-दिल्ली और रेवाड़ी-फुलेरा मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया।

------------------------------------
शुरू हुई बसें
रेवाड़ी-रोहतक छोड़कर जिले के सभी सड़क मार्गों पर यातायात शुरू हो गया है। जयपुर, दिल्ली, महेंद्रगढ़, नारनौल, बीकानेर, झुंझुनूं के लिए बसें रवाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed