फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four thousand families upset due to chemical-rich water from factories, blocked Rewari-Sohna highway

फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी से चार हजार परिवार परेशान, रेवाड़ी-सोहना हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 27 Jul 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four thousand families upset due to chemical-rich water from factories, blocked Rewari-Sohna highway
राजस्थान के भिवाड़ी की ओर से आने वाली पानी को रोकने के लिए हाईवे खोदकर मिट्टी लगाती जेसीबी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी/ धारूहेड़ा। राजस्थान के भिवाड़ी की फैक्टरियों से आने वाला केमिकल युक्त पानी धारूहेड़ा के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सेक्टर-6 व हाउसिंग बोर्ड के करीब चार हजार परिवार सहित धारूहेड़ा की हजारों की आबादी परेशानी में जीवन यापन कर रही है। बारिश के दिनों में समस्या बढ़ी तो लोगों को धैर्य जवाब दे गया। मंगलवार को महिलाओं सहित दर्जनों लोगों ने रेवाड़ी-सोहना स्टेट हाईवे-919 पर जाम लगा दिया। इतना हीं नहीं उन्होंने जेसीबी की मदद से भिवाड़ी से आ रहे पानी को भी मिट्टी डालकर रोक दिया।
विज्ञापन

बता दें कि धारूहेड़ा के साथ भिवाड़ी में भी लोग फैक्टरियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से परेशान हैं। मंगलवार को रेवाड़ी-सोहना स्टेट हाईवे-919 एक घंटे कर जाम रहने के बाद रेवाड़ी एसडीएम रविंद्र यादव व भिवाड़ी के एसडीएम के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच करीब 50 मिनट तक चली वार्ता के बाद धारूहेड़ा निवासियों को समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। बता दें बीते 9 अप्रैल को अलवर व रेवाड़ी के डीसी के बीच भिवाड़ी में घंटों चली बैठक के बाद अलवर प्रशासन की ओर से तीन माह के अंदर धीरे-धीरे पानी कम कर इस पर रोक लगाने की बात कही गई थी। लोगों का आरोप है कि तीन माह बीत चुके हैं और आज तक इस समस्या को समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

32 साल का मर्ज, ठीक नहीं कर सकते तो जहर की पुड़िया बांट दो
धारूहेड़ा निवासी कविता ने कहा कि सालों से हाउसिंग बोर्ड के लोग बदतर जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। सोमवार की रात को भी लोगों के घरों में पानी भर गया। यह एक दिन की बात नहीं है सालों से ऐसे ही स्थिति है। 32 साल से चल रहा मर्ज ठीक नहीं कर सकते तो सभी को जहर की पुड़िया बांट दो, ताकि कुछ करना ही नहीं पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकले के बाद वापस आ पाएंगे की नहीं
धारूहेड़ा निवासी सामेंद्र ने कहा कि घरों से निकलने के बाद यह नहीं पता होता कि वापस आ पाएंगे या नहीं। धारूहेड़ा में प्रवेश व बाहर निकलने के रास्तों पर चारों ओर पानी भरा हुआ है। बारिश के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती है। यहां के चार हजार परिवारों की जिंदगी बदतर हो चुकी है। प्रशासन दावे तो करता है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
स्थायी समाधान नहीं होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी
सुमित्रा देवी, त्रिलोक धारीवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 9 अप्रैल को हुई बैठक में समाधान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन हालात और ज्यादा बदतर हो गए हैं। घरों में केमिकल युक्त पानी खड़ा हुआ है। अब लोगों को आश्वासन नहीं समाधान चाहिए। यदि प्रशासन की ओर से समाधान नहीं किया गया तो नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
धारूहेड़ा की जमीन हो चुकी बंजर, एनजीटी से भी नहीं हुआ समाधान
जानकारों की मानें तो धारूहेड़ा नीचे होने के चलते भिवाड़ी की ओर से आने वाले पानी को नहीं रोका जा सका है। भिवाड़ी की फैक्टरियों से निकलने वाला पानी सेक्टरों व कॉलोनियों में ही नहीं दिल्ली-जयपुर हाईवे तक पहुंच जाता है। बावजूद इसके सालों से कुछ नहीं हो पाया है। धारूहेड़ा के लोग इसको लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल भी पहुंचे थे। वहां से राजस्थान सरकार को फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद भिवाड़ी में एसटीपी भी लगाए गए, लेकिन हालात आज भी ज्यों के त्यों हैं।

डीसी रेवाड़ी यशेंद्र सिंह ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए अलवर प्रशासन से बातचीत हुई है। मंगलवार को मौके पर एसडीएम को भेजा गया था। जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कठोर कदम उठाए जाएंगे।

हरियाणा-राजस्थान सीमा पर धारूहेड़ा में रेवाड़ी-सोहना स्टेट हाईवे पर जाम लगातीं महिलाएं।

हरियाणा-राजस्थान सीमा पर धारूहेड़ा में रेवाड़ी-सोहना स्टेट हाईवे पर जाम लगातीं महिलाएं।- फोटो : Rewari

राजस्थान का पानी रोकने के बाद रेवाड़ी-सोहना स्टेट हाईवे पर पर राजस्थान व हरियाणा बॉर्डर पर जमा पा

राजस्थान का पानी रोकने के बाद रेवाड़ी-सोहना स्टेट हाईवे पर पर राजस्थान व हरियाणा बॉर्डर पर जमा पा- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed