फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four teams interacted with one thousand farmers

Rewari News: चार टीमों ने एक हजार किसानों के साथ किया संवाद

Wed, 04 Jun 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four teams interacted with one thousand farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांवों में किसानों से संवाद किया गया।
कृषि विभाग के उप निदेशक विजेंद्र अहलावत ने कहा कि कृषि संकल्प अभियान के तहत निखरी, मसानी, खटावली, गिंदोखर, किशनगढ़ और बालावास में विभाग की चार टीमों ने करीब 1 हजार किसानों के साथ संवाद किया जा चुका है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों तथा विशेषज्ञों ने किसानों को मत्स्य पालन, बागवानी, कृषि यंत्र, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, जैविक खाद आदि की जानकारी दी।
उप-निदेशक ने बताया कि यह अभियान 12 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान पानी-मिट्टी की जांच, खेती से जुड़े पोर्टल, ऑनलाइन प्रसारित किए जा रहे खेती के कार्यक्रम आदि के बारे में किसानों को बताया जाएगा। विभाग का उद्देश्य है कि किसान अपने उपलब्ध संसाधनों के जरिए अधिक से अधिक फसल उत्पादन करें और अपनी आजीविका में वृद्धि करें। इस कार्य में ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed