फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   four special train

महाकुंभ के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, रेवाड़ी में भी ठहराव

Fri, 08 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
four special train
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन रेवाड़ी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरिद्वार कुंभ मेले के लिए तीन जोड़ी ओखा-देहरादून, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश, बीकानेर-हरिद्वार के मध्य स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा। जबकि उदयपुर-हरिद्वार स्पेशल रेल सेवा का योग नगरी ऋषिकेश तक विस्तार किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09565, ओखा-देहरादून स्पेशल ट्रेन 15 जनवरी शुक्रवार से अग्रिम आदेशों तक ओखा से सुबह दस बजे रवाना होकर अगले दिन देहरादून शाम 7.45 बजे आगमन करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09566 देहरादून-ओखा स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी, रविवार से अग्रिम आदेशों तक देहरादून से सुबह 5.50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर दो बजे ओखा पहुंचेगी। यह रेलसेवा वाया द्वारका, राजकोट, महसाना, आबूरोड, जयपुर, दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, मुज्जफरनगर, हरिद्वार होकर संचालित होगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे पर यह रेल सेवा आबूरोड, फालना, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर, खैरथल तथा रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

-अहमदाबाद-ऋषिकेश स्पेशल 11 से होगी संचालित
गाड़ी संख्या 09031, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 11 जनवरी, सोमवार से अग्रिम आदेशों तक अहमदाबाद से सुबह 10.55 बजे रवाना होकर अगले दिन ऋषिकेश दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09032, ऋषिकेश-अहमदाबाद स्पेशल 12 जनवरी मंगलवार से ऋषिकेश से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह रेल सेवा वाया साबरमती, महेसाना, आबूरोड, जयपुर, दिल्ली, मुज्जफरनगर, हरिद्वार होकर संचालित होगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे पर यह ट्रेन आबूरोड, पिडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़, सोजत रोड, हरिपुर, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, खैरथल तथा रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

-बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल 13 से चलेगी
गाड़ी संख्या 04717 बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल 13 जनवरी से बीकानेर से रात 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन हरिद्वार दोपहर बाद 3.20 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04718, हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल 14 जनवरी से हरिद्वार से दोपहर बाद 4.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन वाया श्रीडूंगरगढ़, चूरू, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट तथा सहारनपुर होकर संचालित होगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे पर यह रेल सेवा श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उदयपुर सिटी-हरिद्वार स्पेशल का विस्तार
गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का 11 जनवरी से अग्रिम आदेशों तक ऋषिकेश तक विस्तार किया जा रहा है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 01.05 बजे रवाना होकर अगले दिन ऋषिकेश सुबह 10.25 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610, हरिद्वार-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 12 जनवरी से अग्रिम आदेशों तक ऋषिकेश से संचालन किया जा रहा है, यह रेल सेवा प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को ऋषिकेश से शाम 5.55 बजे रवाना होकर अगले दिन उदयपुर सिटी दोपहर 03.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed