फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four people died of corona, 272 infected

चार लोगों की कोरोना से मौत, 272 संक्रमित मिले

Fri, 30 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Four people died of corona, 272 infected
कोरोना ने जिले को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 15 लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं जिले में पहली बार रिकॉर्ड 272 नए पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं। तेजी के साथ फैलते कोरोना संक्रमण को रोकना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। तमाम पाबंदियों के बाद भी लोग बिना मास्क घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जिले के तमाम अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की लाइनें लगी हैं। जांच से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के लिए मारामारी हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 272 नए पॉजिटिव के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13 हजार 348 पर पहुंच गया है। साथ ही शुक्रवार को 87 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या 12 हजार 591 हो गई है। वहीं सरकारी रिकॉर्ड में मरने वाले ही संख्या अभी 99 है, क्योंकि मरने वाले लोगों की डिस्चार्ज समरी बनने में काफी वक्त लग रहा है। जबकि हकीकत यह है कि जिले में 136 लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें 15 लोग तो पिछले 24 घंटे में ही कोरोना का शिकार होकर काल का ग्रास बन गए।
विज्ञापन

सैंपल लेने से लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पर कतारें
संक्रमण की स्थिति को इसी से समझा जा सकता है कि जिले में कोरोना सैंपल के लिए सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी लैब पर भी लोगों की कतारें लग रही हैं। टेस्टिंग कराने वाला हर 10वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच अब लोग वैक्सीन लगवाने में पहले से ज्यादा रुचि ले रहे हैं। वैक्सीन सेंटर पर भी लोगों की लाइनें दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 दिन में दो हजार से ज्यादा संक्रमित मिले
एक अप्रैल को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 448 था, जबकि 29 दिन बाद 30 अप्रैल को यह आंकड़ा 13 हजार 438 पर पहुंच गया है। इससे समझा जा सकता है कि कुछ दिन के भीतर ही करीब 2 हजार संक्रमित लोग मिले हैं। इतना ही नहीं मौत का आंकड़ा भी बहुत तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed