{"_id":"6898e5c42ebf730165043266","slug":"four-people-beat-up-a-person-by-putting-a-car-in-front-of-a-vehicle-rewari-news-c-198-1-rew1001-223956-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गाड़ी के आगे कार लगाकर चार लोगों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गाड़ी के आगे कार लगाकर चार लोगों ने की मारपीट
Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
नांगलमूंदी। स्कूल कर्मचारी की गाड़ी के आगे कार लगाकर चार लोगों ने मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
मंदोला गांव निवासी सोमबीर ने बताया कि वह ककराला गांव के निजी स्कूल में नौकरी करते हैं। वह स्पेयर पार्ट्स का सामान लेकर बीती रात धारूहेड़ा से मंदौला आ रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वह मंदौला गांव से अपने खेत की तरफ जाने लगे तो पीछे से आई कार पर सवार लोगों ने ओवरटेक कर रोका।
इसके बाद कार सवार चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी से उतारकर मारपीट भी की। मारपीट करने वालों में एक गांव ही रहने वाला था। मैंने घटना के तुरंत डॉयल 112 को बुलाया। व्यक्ति की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।