फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four new dengue patients found, number reaches 275

Rewari News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 275

Fri, 08 Nov 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients found, number reaches 275
रेवाड़ी। शहर में नगर परिषद की ओर से कराई जा रही फोगिंग। स्रोत: प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को डेंगू के 4 नए मरीज मिले। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 275 हो गई है। अक्तूबर में जहां 173 केस मिले थे। वहीं नवंबर के 8 दिनों में डेंगू के 43 मरीज मिल चुके हैं।
डेंगू के लगातार मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों में जाकर वॉश वेसिन की ट्रे, फ्रिज, मटके के अंदर, कूलर, हौद, पानी की टंकी आदि में मच्छरों के लार्वे की जांच कर रही हैं। 125 टीमें लार्वा की जांच कर रही हैं। पिछले वर्ष सितंबर में पीक सीजन था, इस बार अक्तूबर में सर्वाधिक केस मिले हैं।
विज्ञापन


जिले में जुलाई से सितंबर तक मात्र 73 मरीज मिले थे लेकिन अक्तूबर में हालात बिगड़ गए। दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा होने के कारण मच्छर का लार्वा पनप रहा है। जिले में डेंगू पर कंट्रोल करने के लिए सिविल अस्पताल के अलावा निजी लैब व अस्पतालों में अब तक कुल 4462 सैंपल जांच किए गए, जिनमें से हर 17वां पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा घरों में व बाहर होदी आदि में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच की गई। जहां मच्छरों के लार्वा पाए गए, उनको नोटिस भी दिया है। जिले में 4072 लोगों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने शुरू कराई फॉगिंग:

मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त अनुपमा अंजलि के निर्देशों पर नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को फॉगिंग अभियान चलाया। शहर के विभिन्न स्थानों पर मच्छर नाशक दवा से फॉगिंग करवाई गई। जहां मलेरिया, डेंगू के मामले आ रहे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग कराई जा रही हैं। आमजन से भी अपील की गई कि वे अपने घर या आसपास में पानी का किसी प्रकार जमाव न होने दें। मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। पानी की टंकी, ड्रम या गमलों में जमा पानी को पूरी तरह साफ करते हुए सुखाना चाहिए।


वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें मच्छरों के लार्वे की जांच कर रही हैं। लोगों को पूरे बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। किसी को कई दिन से बुखार है उसे डेंगू की जांच करानी चाहिए। सिविल अस्पताल में डेंगू का एलाइजा जांच की जा रही है। -डॉ. अमित कुमार, डीएमओ, स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed