फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   four corona infected undergoing patients die due to run out of oxygen at virat hospital in rewari

रेवाड़ी : ऑक्सीजन के अभाव में गई चार संक्रमितों की जान, तीमारदारों ने हंगामा कर लगाया जाम

Sun, 25 Apr 2021 08:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Apr 2021 08:40 PM IST
सार

रेवाड़ी शहर के विराट अस्पताल में रविवार को ऑक्सीजन खत्म होने से उपचाराधीन चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

विज्ञापन
four corona infected undergoing patients die due to run out of oxygen at virat hospital in rewari
इसी अस्पताल में मरीजों की गई जान - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेवाड़ी शहर के विराट अस्पताल में रविवार को ऑक्सीजन खत्म होने से उपचाराधीन चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। गुस्साए तीमारदारों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया तथा करीब एक घंटे तक शहर के सरकुलर रोड को जाम कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल खान, एसडीएम रविंद्र यादव व सीएमओ सुशील माही भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सीएमओ को काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी। हालांकि सीएमओ ने मरीजों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी होने से इनकार किया है। जबकि मरने वालों में तीन संक्रमित वेंटीलेटर पर थे तथा एक कोरोना वार्ड में भर्ती था। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल में 55 ऑक्सीजन के सिलिंडर भिजवाए गए। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या बढ़ती देख यहां निजी अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही शहर के कई बड़े अस्पतालों को कोविड सेंटर भी बनाया गया है। इन्हीं में से एक सरकुलर रोड स्थित विराट अस्पताल में शुरू से ही ऑक्सीजन की कमी की बात सामने आती रही है। इस अस्पताल में कोरोना के 114 मरीज भर्ती हैं। वेंटीलेटर से लेकर वार्ड तक हर जगह कोरोना संक्रमित भर्ती है।
विज्ञापन


विराट अस्पताल के ऑपरेशनल हेड धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह से ही ऑक्सीजन की कमी बनी हुई थी। लगातार अधिकारियों को फोन कर रहे थे, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दोपहर ढाई बजे अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई। उसके बाद वार्ड से लेकर पूरे अस्पताल परिसर में रोने-चीखने की आवाज शुरू हो गई। कोरोना संक्रमितों की सांसें अटकने के बाद लोगों ने बाहर आकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ को सुनाई खरी-खोटी
मौत के बाद एसडीएम रविंद्र यादव व सीएमओ डॉ. सुशील माही विराट अस्पताल पहुंचे। यहां पूरी स्थिति का जायजा लिया। उनके पहुंचते ही कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों ने खूब हंगामा किया।

इन मरीजों की गई जान
विराट अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आक्सीजन के कारण गांव लिलोढ़ निवासी 56 साल की सुशीला, कोसली निवासी 28 साल की मनीषा, दिल्ली के नांगलोई निवासी 48 वर्षीय कृष्ण गर्ग, शहर के टीपी स्कीम निवासी 42 वर्षीय कुलदीप की मौत हुई है। चारों कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाये गए थे।


ऑक्सीजन की कमी नहीं है। सुबह ही हमें पानीपत प्लांट से ऑक्सीजन मिली है। विराट अस्पताल को जरूरत के हिसाब से रात में भी 140 सिलिंडर दिए गए थे। अभी यह कहना ठीक नहीं है कि ऑक्सीजन की कमी से चार मौत हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही हैं। -डॉ. सुशील माही, सीएमओ, रेवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed