फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four arrested for betting on cricket match

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for betting on cricket match
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने गांव गुमीणा में बने एक मकान से आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गांव टींट निवासी विनोद कुमार, रेवाड़ी के सेक्टर-4 निवासी जसवंत उर्फ जस्सू, अलवर जिले के जगवास निवासी धनराज तथा अर्डींद निवासी नवल कुमार है। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, एक एलईडी व पांच मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि टींट निवासी विनोद अपने गांव गुमीणा में मकान में अपने साथी जसवंत उर्फ जस्सू निवासी सेक्टर-4 रेवाड़ी, धनराज निवासी जागवास व नवल कुमार निवासी अर्डींद के साथ मिलकर लैपटॉप में आईपीएल में चल रहे चेन्नई व कोलकाता मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर वहां एक लैपटॉप चार्जर के साथ, 5 मोबाइल तथा एक एलईडी बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed