{"_id":"6213da01787bb31a0763aad7","slug":"four-accused-including-minor-son-arrested-in-stepfather-s-murder-rewari-news-rtk6390952177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता की हत्या में नाबालिग बेटा सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता की हत्या में नाबालिग बेटा सहित चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके नाबालिग बेटे सहित चार युवकों को पकड़ा है। चारों ने शनिवार देर रात राजीव नगर निवासी लीलू की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों में नाबालिग बेटे समेत सौरभ, सचिन उर्फ चिन्नू, व प्रदीप उर्फ नोनू है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग है।
जांचकर्ता माडल टाउन थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि मोहल्ला राजीव नगर निवासी लीलू की पत्नी की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। लीलू की पहली पत्नी को एक बेटा व दो बेटियां है। करीब तीन साल पहले लीलू ने एक महिला से कोर्ट में शादी कर ली थी। महिला के पति की भी करीब सात साल पहले मौत हो गई थी। महिला के पहले पति से एक बेटी व एक बेटा है। शादी के बाद से महिला का नाबालिग बेटा अपने सौतेले पिता लीलू से रंजिश रखता था। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे नाबालिग ने लीलू को आवाज देकर घर के बाहर बुलाया। लीलू बाहर पहुंचे तो नाबालिग व दो-तीन और युवक मौजूद थे। बाहर आते ही नाबालिग व उसके दोस्तों ने लीलू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया और वहां से फरार हो गए।
चाकू लगने से लीलू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और लीलू के बेटे अजय कुमार की शिकायत पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।