फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four accused arrested in case of theft in Central Bank

हाथरस के ध्यानार्थ : सेंट्रल बैंक में चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in case of theft in Central Bank
फोटो : 08पकड़े गए चारों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। पुलिस ने बीते माह 28 दिसंबर की रात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कोसली शाखा में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के एटा जिले के गांव बरीगमा निवासी सन्नी कुमार उर्फ सन्नी, यूपी के हाथरस जिले के गांव शहबाजपुर निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू, हाथरस के ही हसायन निवासी राज रोशन उर्फ कृष्णा व सोनू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक स्कॉर्पियो बरामद की है। गिरोह का सरगना सोनू यूपी पुलिस का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो दिन पहले बैंक की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपी यूपी के आसपास के जिलों में सक्रिय हैं तथा चोरी की अनेक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




चोरी में गैस कटर का किया इस्तेमाल : सीआईए-3 कोसली के इंचार्ज एसआई सुभाष चंद ने बताया कि 29 दिसंबर को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कोसली शाखा के प्रबंधक सीताराम मीना ने पुलिस को सूचना थी कि बैंक परिसर के बगल की खिड़की टूटी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक का मेन गेट खोलकर देखा तो बैंक की खिड़की के अलावा स्ट्रांग रूम को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया था। इसके अलावा गन बॉक्स को भी गैस कटर से काटा हुआ था। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रांग रूम में चोरी नहीं हुई है लेकिन बैंक के स्ट्रांग रूम का लॉक क्षतिग्रस्त हो गया है। चोर उनके बैंक परिसर से तीन लेजर प्रिंटर, चार बैट्री व एक डीवीआर चोरी कर ले गए हैं। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने थाना कोसली में चोरी का मामला दर्ज जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed