{"_id":"669c0389b31eca02710172ea","slug":"four-accused-arrested-in-case-of-cash-robbery-from-salesman-rewari-news-c-198-1-rew1001-207062-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेल्समैन से नकदी लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेल्समैन से नकदी लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 21 Jul 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अपराध शाखा धारूहेड़ा व बावल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गांव खंडोडा स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर रुपये लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के जिला शामली के गांव कैडी निवासी आकाश, गांव शेखपुर निवासी गौरव व गांव खंडोडा निवासी विपिन व हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव सिरयाणी निवासी हीरालाल ने शिकायत में बताया था कि वह गांव खंडोडा स्थित पेट्रोल पंप का सेल्समैन है। 9 जुलाई की शाम एक स्विफ्ट कार में सवार हो कर आए चार युवकों ने गाड़ी में दो हजार रुपये का तेल डलवाया और पिस्तौल के बल पर जेब 7 से 8 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।