फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   foundation stones laid for eight others

Rewari News: संगवाड़ी में ढाई करोड़ के 35 विकास कार्यों का उद्घाटन, आठ का शिलान्यास

Wed, 23 Sep 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
foundation stones laid for eight others
संगवाड़ी में विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जय - फोटो : Archive
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव संगवाड़ी में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 35 विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। वहीं करीब 25 लाख रुपये के आठ विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश छावड़ी (जेपी) का अभिनंदन भी किया गया। दोनों अतिथियों का गांव पहुंचने पर डीजे व मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ स्वागत किया गया। सरपंच रामसिंह छावड़ी की अगुवाई में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने फूलमालाओं और पुष्प वर्षा से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश छावड़ी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा की करीब 60 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में संगवाड़ी जैसे छोटे गांव के बेटे को स्थान मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जीवाईएएन के तहत गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी के विकास व सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी में उन्हें विरासत में अनेक समस्याएं मिली हैं, जिनके समाधान के लिए विधानसभा से लेकर जमीनी स्तर तक लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संगवाड़ी में स्कूल के लिए 10 किलोवाट का सोलर पैनल, महिला चौपाल और अनुसूचित जाति चौपाल बनवाने की घोषणा की। ब्लॉक समिति चेयरमैन व सदस्य नवल सिंह ने 21 लाख तथा जिला पार्षद नरेश राव ने 7.5 लाख रुपये के विकास कार्य कराने की घोषणा की। सरपंच रामसिंह छावड़ी ने विधायक के समक्ष गांव की विभिन्न मांगें रखते हुए स्कूल के बास्केटबॉल ग्राउंड में कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed