{"_id":"633b20631135dc46826cf03d","slug":"foundation-of-aiims-will-be-laid-soon-in-majra-omprakash-rewari-news-rtk659850355","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा में जल्द रखी जाएगी एम्स की नींव : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा में जल्द रखी जाएगी एम्स की नींव : ओमप्रकाश
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन को बेहतरीन व उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। केंद्र सरकार की ओर से रेवाड़ी को एम्स की सौगात दी गई है। जल्द ही मेगा प्रोजेक्ट एम्स के निर्माण की नींव रखी जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह प्रयासरत हैं। उक्त बातें मंत्री ने कुंड में दीनदयाल अस्पताल परिसर में ग्रामीणों से रूबरू होने के दौरान कही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाने के लिए प्रयासरत हैं। माजरा में एम्स बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि एम्स के बनने से रेवाड़ी ही नहीं अपितु रोहतक, झज्जर, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ सहित राजस्थान के अलवर, झुंझुनू, सीकर और चूरू जिलों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि माजरा के किसान बधाई के पात्र हैं कि जिन्होंने एम्स निर्माण के लिए अपनी जमीन दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश ने विकास के मामलों में ऊंची उड़ान भरी है। चारों तरफ विकास कार्य नजर आ रहे हैं। इतना ही नही देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। साथ ही उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव, जीतू चेयरमैन, यशु प्रधान, डॉ. तजेंद्र यादव, मंत्री के निजी सचिव रणबीर यादव, पीआरओ राजेश यादव, शेरसिंह मनेठी, अशोक जांगिड़, रोहन सिंह रोहड़ाई आदि मौजूद रहे।