{"_id":"6797cf42aad9622a150b5b43","slug":"foundation-level-2-examination-will-be-held-today-at-two-centres-766-students-will-participate-rewari-news-c-198-1-rew1001-214479-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो केंद्रों पर आज होगी बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा, 766 विद्यार्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो केंद्रों पर आज होगी बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा, 766 विद्यार्थी लेंगे भाग
Mon, 27 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद लेवल-2 की जिलास्तरीय परीक्षा मंगलवार को शहर के दो केंद्रों पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें बुनियाद लेवल-1 के उत्तीर्ण 766 विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले केंद्र पर उपस्थित होना होगा। यदि कोई विद्यार्थी देरी से पहुंचता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। साथ ही संबंधित विद्यालय मुखिया को ही परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जिन विद्यार्थियों के पास एडमिट कार्ड है लेकिन हाजिरी रजिस्टर में नाम नहीं है तो ऐसे विद्यार्थी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। जिले से 2091 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 1865 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में भाग लिया था, इसमें कुल 766 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को पास किया था, जिसमें 413 लड़कियां और 353 लड़के शामिल हैं।
बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में गणित पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं की गणित के प्रश्न रहेंगे। कुल 200 अंक का पेपर रहेगा जिसमे 4 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी।
विज्ञापन
............
वर्जन
बुनियाद लेवल-2 की जिलास्तरीय परीक्षा मंगलवार को शहर के जीएसएसएस व जीजीएसएसएस केंद्रों पर आयोजित होगी। जिले से 766 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों केंद्रों पर परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। -रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेवाड़ी ।