{"_id":"6769ab5a6cbcc5051005d655","slug":"foundation-level-1-examination-will-be-held-today-at-six-centers-rewari-news-c-198-1-rew1001-213133-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छह केंद्रों पर आज होगी बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छह केंद्रों पर आज होगी बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा
Mon, 23 Dec 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा मंगलवार को आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर 2240 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड की फोटो प्रति, दो पेन, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा को लेकर सभी 6 केंद्रों के मुखिया को परीक्षा को नकलविहीन करने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों से संबंधित सभी जरूरी सामग्री को भी उपलब्ध करवाने के लिए पत्राचार किया गया था, ताकि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।
डीईओ व खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण : शिक्षा निदेशालय की ओर से बुनियाद परीक्षा को लेकर जारी पत्र में बताया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी या खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्र पर औचक निरीक्षण कर सकेंगे। वहीं, विद्यालय मुखिया को विद्यार्थियों द्वारा भरी हुई ओएमआर व अटेंडेंस शीट का एक पैकेट और बिना इस्तेमाल ओएमआर शीट के पैकेट को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा। विभाग की ओर से प्रत्येक केंद्र को पांच हजार रुपये की राशि दी गई है, जिसको परीक्षा केंद्रों पर खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
खंड बनाए गए परीक्षा केंद्र
बावल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,
खोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,
नाहड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,
रेवाड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,
रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,
वर्जन
जिले में मंगलवार को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 6 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 2240 विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।