फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foundation Level-1 exam today, 2739 students will appear

Rewari News: बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा आज, 2739 छात्र होंगे सम्मिलित

Thu, 25 Dec 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Foundation Level-1 exam today, 2739 students will appear
रेवाड़ी। जिले में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 2739 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

बुनियाद लेवल-01 की परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बावल (जीजीएसएसएस व पीएमश्री जीएसएसएस), जाटूसाना (जीएसएसएस), खोल (जीएसएसएस), नाहड़ (जीएसएसएस) और रेवाड़ी (जीजीएसएसएस व जीएसएसएस) शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और सहायक स्टाफ की पर्याप्त तैनाती की गई है। अनुशासन बनाए रखने और नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं।
परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र और आधार कार्ड भी लाना अनिवार्य है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी से अनुशासन और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है, ताकि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

-------
वर्जन :


मिशन बुनियाद लेवल -1 की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलेभर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर जाकर व्यवस्था देखी जा रही है।- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed