फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former sarpanch arrested for posting inflammmatory posts on Facebook.

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार, दस अन्य पुलिस के रडार पर

Mon, 06 Apr 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Former sarpanch arrested for posting inflammmatory posts on Facebook.
फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोपी पूर्व सरपंच पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एक ओर जहां खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है, वहीं निजामुद्दीन मरकज का मामला सामने आने के बाद माहौल खराब करने के लिए एक बड़ी साजिश का दौर भी चल गया है। कुछ लोग सोशल मीडिया को प्लेटफार्म बनाकर भड़काऊ पोस्ट कर रहे है। जिले में भी एक पूर्व सरपंच ने अपनी फेसबुक आईडी से एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करते हुए भड़काऊ पोस्ट डाल दी। इसे करीब 10 लोगों ने शेयर भी कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही कसौला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव आसियाकी पांचौर निवासी पूर्व सरपंच मीरसिंह के रूप में हुई है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं इस पोस्ट को शेयर करने वाले एवं वाह्ट्सएप ग्रुप संचालित करने वाले करीब 10 अन्य लोग भी पुलिस के रडार पर है। उन्हें भी काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव आसियाकी पांचौर निवासी मीरसिंह ने बीते दिन अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट की और उसमें लिखा ही एक विशेष समुदाय के करीब 500 लोग गांव और शहर में भिखारी, कबाड़ खरीने या फिर भैंस खरीदने के बहाने से घुस आए है। ऐसे लोग कोरोना फैलाने के लिए आए है। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। पोस्ट को कुछ लोग शेयर भी कर चुके हैं। इसकी जानकारी मिलते ही कसौला थाना पुलिस ने मीरसिंह के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर करने वाले पुलिस रडार पर
कसौला थाना प्रभारी आईपीएस पूजा वशिष्ठ ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पोस्ट को करीब 10 लोगों ने शेयर किया है। उनमें कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। कई की पहचान की जा रही है। उक्त सभी लोगों को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने साफ कहा कि भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
सभी सरपंचों को भेजी गई सूचना
भड़काऊ पोस्ट डालने संबंधित मामला सामने आते ही जिला पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई है। पुलिस ने सभी गांवों के सरपंचों को सूचना भेजी है कि वे सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डालने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है और कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है। जिले के तमाम सरपंचों और पार्षदों को भी आगाह किया गया है कि वे उनके यहां अगर कोई इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाले तो तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दे। उन्होंने लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया के जरिये कोई भी पोस्ट डालने या फिर शेयर करने से पहले उस पोस्ट की सत्यता या फिर उसकी हकीकत को जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed