फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former minister was seen angry due to water logging in the city, said where are the BJP leaders who made Rewari Singapore?

शहर में जल भराव से पूर्व मंत्री दिखे नाराज, बोले रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने वाले भाजपा नेता कहां हैं ?

Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Former minister was seen angry due to water logging in the city, said where are the BJP leaders who made Rewari Singapore?
शहर में मानसून की पहली तेज बारिश के बाद शहर में जगह - जगह भराव खासकर डबल फाटक के अंडर पास में जलभराव से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव खासे नाराज दिखे। उन्होंने जल निकासी के प्रबंधों पर अधिकारियों को लपेटते हुए आलोचना की। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने का वादा करने वाले भाजपा नेता अब कहां हैं। चुनाव के वक्त तो इन्होंने जनता से लंबे - चौड़े वायदे करके वोट हथिया लिए मगर बाद में जनता के बीच कभी दिखाई नहीं देते। रेवाड़ी में डबल फाटक पर बने अंडर पास में बरसाती पानी से बना स्विमिंग पूल भाजपा नेताओं के वायदों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

उधर अपने बेटे एवं रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव का पक्ष लेते हुए कहा कि चिरंजीव ने हरियाणा विधानसभा में यह मांग उठाई थी कि रेवाड़ी में बरसाती पानी की निकासी है। इस पर सरकार की तरफ से जवाब आया था कि बरसाती पानी निकासी के लिए स्टोन ड्रेनेज वाटर रेवाड़ी में डल चुका है और रेवाड़ी में कहीं भी बरसाती पानी नहीं रुकता है लेकिन आज पहली बारिश से ही पूरी रेवाड़ी में खासकर निचले इलाकों में तो घरों में भी पानी घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed