फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former minister counted the achievements of the central government

Rewari News: पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Fri, 13 Jun 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Former minister counted the achievements of the central government
फोटो : 11लघु सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व मंत्री बिशंबर बाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। केेंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर लघु सचिवालय परिसर में जिलास्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन वीरवार को किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री बिशंबर वाल्मीकि ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
प्रदर्शनी में केेंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई थी। प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल उपस्थिति थे।
विज्ञापन

नेताओं के साथ डीसी अभिषेक मीणा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता कर पूर्व मंत्री और विधायकों ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की 11 साल की विकासात्मक गतिविधियों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की नीतियों का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से करवाया जा रहा है जिससे आमजन को सीधे तौर पर लाभ मिल सके। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने लघु सचिवालय में शनिवार 14 जून तक चल रही प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए जिला के लोगों को निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed