फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former CM Hooda taunts BJP in Rewari, Government hired youth on contract and sent them to war against Israel

Rewari: पूर्व सीएम हुड्डा का भाजपा पर तंज, सरकार ने युवाओं को ठेके पर लेकर इजराइल के खिलाफ युद्ध में भेजा

Sat, 27 Jul 2024 03:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी,
संवाद न्यूज एजेंसी, Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Jul 2024 03:36 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा किहरियाणा में हर साल 5 हजार भर्तियां होती थीं। लेकिन अग्निवीर के आने के बाद सिर्फ 225 भर्तियां हुई हैं। अग्निवीर से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Former CM Hooda taunts BJP in Rewari, Government hired youth on contract and sent them to war against Israel
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रेवाड़ी के यादव धर्मशाला में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज ऐसी भीषण गर्मी में आए लोगों का पसीना व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। भाजपा ने 10 साल में हरियाणा को बहुत पीछे छोड़ दिया है। वे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते थे। लेकिन आय दोगुनी तो नहीं हुई, बल्कि लागत कई गुना बढ़ गई। हमारे युवाओं को ठेके पर लेकर इजराइल के खिलाफ युद्ध में शामिल कर दिया है।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा किहरियाणा में हर साल 5 हजार भर्तियां होती थीं। लेकिन अग्निवीर के आने के बाद सिर्फ 225 भर्तियां हुई हैं। अग्निवीर से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि हम अग्निवीर को खत्म कर देंगे और हमारी सरकार आने पर इसे खत्म कर देगी। 2014 में जब हमने सरकार छोड़ी थी तब हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था और रोजगार व्यवस्था में नंबर-1 था, लेकिन आज बेरोजगारी, बेकारी में नंबर-1 है। हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा 10 लाख करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस हरियाणा में बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : चौधरी उदयभान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि यूपी चुनाव में हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट इंडिया गठबंधन को मिले हैं। यह इस बात का संकेत है कि हरियाणा में हमारी सरकार आने वाली है। जहां हम शून्य पर थे, अब हम पांच पर आ गए हैं। उदय भान ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस हरियाणा में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed