फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Forest department team engaged in rescue, tiger not caught

Rewari News: रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम, नहीं पकड़ा गया बाघ

Sun, 25 Aug 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Forest department team engaged in rescue, tiger not caught
फोटो : 29रेवाड़ी। गांव झाबुआ के जंगल में घूमता कैमरे में कैद हुआ बाघ। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव झाबुआ के जंगल में 6 दिन से छिपा बाघ अभी पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए डेरा डाले हुए है। बाघ कभी सुबह तो कभी रात में सक्रिय नजर आ रहा है। कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद होने के बाद से वन विभाग की टीम सक्रिय है। अभी तक बाघ के नहीं पकड़े जाने से लोग परेशान हैं।
गांव के लोग डर के मारे बाहर नहीं निकल रहे हैं। दूसरी तरफ डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बाघ को रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत बाघ के पैरों के निशान वाले स्थान पर 5 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया कि सरिस्का टाईगर रेंज, अलवर राजस्थान से बाघ झाबुआ गांव के नजदीक वन क्षेत्र में छिपा है। उप-मण्डल मजिस्ट्रेट, उप-पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, गांव झाबुआ में बाघ के दस्तक देने के बाद से ही लोग खौफ में हैं। लोगों की दिनचर्या भी अब पहले जैसी नहीं रही। जहां लोग सुबह के समय जल्दी उठकर खेतों में जाया करते थे या सैर के लिए निकलते थे, अब ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। अगर लोग खेतों में भी जा रहे हैं तो वह भी दिन के समय में डरे सहमे घर से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

रेवाड़ी और सरिस्का वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने की लगातार कोशिश कर रही है। बाघ को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।-प्रेम कुमार, वन रेंज अधिकारी, बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed