फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   For three months, overflow drain water has been filling on the road, shopkeepers upset

तीन महीने से ओवरफ्लों नाले का पानी सड़क पर भर रहा, दुकानदार परेशान

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
For three months, overflow drain water has been filling on the road, shopkeepers upset
बावल में ओवरफ्लो नाले से निकलते दूषित पानी को दिखाते दुकानदार। संवाद - फोटो : Rewari
बावल कस्बा के तिहाड़ा रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से दूषि पानी सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों का कहना है कि गंदा पानी एक जगह एकत्रित होने के कारण बदलते मौसम में डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। नगरपालिका के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाले का दूषित पानी जमा होने के कारण हमेशा दुर्गंध आती रहती है। इससे उनका दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। इस समस्या के कारण लगभग 500 घरों व दुकानदारों का रहना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका की ओर से लगाए गए सफाई कर्मचारी भी खानापूर्ति कर रहे हैं। नाला ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर कई बार हादसे हो चुके हैं। नाले का दूषित पानी सड़कों पर आ जाने के कारण नाले का पता नहीं चलता है और दोपहिया व चौपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि नाला पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अंडर आता है, आगे से पानी निकासी न होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो रहा है अगर बीएंडआर विभाग आगे का रास्ता खुलवाता है तो नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था निश्चित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पानी आ जाता है दुकान तक
नालियों का ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी कई बार दुकान तक आ जाता है। इस कारण दुकानदारों का काम काफी प्रभावित हुआ है। यहीं नही आसपास दुर्गंध का माहौल होने के कारण कोई ज्यादा देर तक टिकता नही। लोगों को भी आने-जाने में परेशानी होती है।
विनोद, दुकानदार
3 महीने से समस्या ज्यों की त्यों
लगभग 3 महीने से समस्या ज्यों की त्यो बनी हुई है। दूषित पानी की निकासी का आगे से रास्ता बंद होने के कारण नाला ओवरफ्लो है। विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। सड़कों पर जलभराव होने के कारण टूटने लगी हैं।
डब्बू सिंह, वार्ड नंबर-9
लोगों का रहना हुआ मुश्किल
नाला जाम होने के कारण आसपास रह रहे लोगों का रहना भी मुश्किल हो गया है। दुर्गंध की स्थिति के चलते मच्छर भी पनपने लगे है जो बीमारियों का कारण बन सकते है। इस समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए।
रामचंद्र, वार्ड नंबर-9
दोपहिया वाहन बन चुके हादसों का कारण
नाले का पानी सड़क पर आ जाने से नाला पूरी तरह छिप जाता है। जिसके कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन हादसे का शिकार हो चुके है। मेरी प्रशासन से यही अपील है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए।

गिरवर सिंह, दुकानदार
नाला बीएंडआर विभाग की जिम्मेदारी
तिहाड़ा रोड पर बना नाला बीएंडआर विभाग के अंदर आता है। सड़क भी उसी विभाग के अंदर आती है। फिर भी हम लोगों की समस्या का समाधान करना चाहते है। नाला संबंधित विभाग की ओर से आगे से बंद है। अगर नाला को आगे जाने का रास्ता मिल जाता है तो नगर पालिका की ओर से सप्ताह में एक बार नाले की सफाई की जाएगी।
समयपाल, सचिव नगर पालिका, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed