फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Food security department raids again in Rewari and Dharuhera, took two samples and sent them for examination

रेवाड़ी और धारूहेड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग के फिर पड़े छापे, दो नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए

Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Food security department raids again in Rewari and Dharuhera, took two samples and sent them for examination
जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। वीरवार को एक फिर खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लेने के लिए टीम निकली और जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव ढालियावास में मीठा शरबत बनाने वाली एक कंपनी से बोतल बंद पेय का एक नमूना लिया। उधर कस्बा धारूहेड़ा के सुपर बाजार से भी दाल का नमूना लिया है।
विज्ञापन

टीम अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में लगातार खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की शिकायतें आ रहीं हैं, जिन पर विभाग सख्त कदम उठा रहा है। मिलावटी पेय पदार्थ हों या मिलावटी दालें सभी मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। जनता की ओर से इसके बारे में सूचना मिलने के बाद संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठान या निजी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य या पेय पदार्थ के नमूने लिए जाते हैं। वीरवार को भी दो नमूने लेने के बाद टीम ने सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया है। बता दें, कि जिले में लगातार गत वर्ष नवंबर माह से खाद्य या पेय पदार्थों के नमूने मिलावट होने के शक के चलते लिए जा रहे हैं। जिले में 154 से अधिक नमूनों में जांच के दौरान मिलावट पाई गई।
विज्ञापन

अब जिले में गर्मी के मौसम के चलते कम कीमत वाली मीठा शरबत बनाने वाला पेय बनाने वाली कंपनियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी नजर है। इससे पहले भी विभाग ने नामी गिरामी कंपनियों के सरसों के तेल, दूध, पनीर, आटा, मैदा, देशी घी, दूध से बनी मिठाई कलाकंद, रसगुल्ला, लड्डू, बर्फी और पनीर समेत अन्य चीजों के नमूने लिए हैं। कुछ कंपनियों के बोतल पेयजल के नमूने भी जांच के लिए भिजवाए गए हैं जो मिनरल वाटर के नाम पर बाजार में धड़ाधड़ बिक रहे थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गर्मियों के दिनों में महानगरों से पॉलिश हुई दालें आ रही हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इनके नमूने लेने की मुहिम छेड़ते हुए विभागीय टीम ने कस्बा धारूहेड़ा की सुपर बाजार दुकान से दाल का एक नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरवार को लिए एक मीठा शरबत का नमूना और दूूसरा दाल का नमूना जांच के लिए भिजवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed