फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Food and Supplies Department issued numbers to stop black marketing

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कालाबाजारी रोकने के लिए जारी किए नंबर

Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Food and Supplies Department issued numbers to stop black marketing
कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने जिले में आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम निर्धारित किए हैं। डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए ये कदम उठाये हैं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डीसी ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी दुकान के बाहर आवश्यक वस्तुओं के निर्धारित मूल्य की सूची भी चस्पा करें। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमित रूप से दुकानों की जांच कर आदेशों की पालना करवाना सुनिश्चित करें। यदि कोई दुकानदार नियमों की अवहेलना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इन नंबरों पर दर्ज करवाएं शिकायत
यदि कोई दुकानदार आवश्यक वस्तुओं का निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलता है तो आमजन नियमानुसार अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। रेवाड़ी केंद्र से संबंधित शिकायत के लिए नसीब सिंह निरीक्षक मोबाइल 8168140417 व अजीत निरीक्षक मोबाइल 9812092615 पर संपर्क करें। बावल केंद्र से संबंधित शिकायत के लिए गजेंद्र यादव के मोबाइल 9416213008 व रमेशचंद्र के मोबाइल 9467141641 पर संपर्क करें। कोसली केंद्र से संबंधित शिकायत के लिए नितिन रोहिल्ला के मोबाइल 9996524699 व बिजेंद्र के 9017446868 पर संपर्क करें। जाटूसाना केंद्र से संबंधित शिकायत के लिए सुभाष के मोबाइल 9991808392 पर संपर्क करें। इसी प्रकार धारूहेड़ा से संबंधित शिकायत के लिए राजबीर के मोबाइल 9468137963 पर संपर्क करें। यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो जिला खाद्य एवं पूर्ति मुख्यालय रेवाड़ी के नंबर 01274-225214 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed