{"_id":"677ebc74b0804967ae03fe16","slug":"fog-troubled-in-the-morning-relief-came-from-sunshine-during-the-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-213734-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुबह कोहरे ने सताया, दिन में धूप निकलने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुबह कोहरे ने सताया, दिन में धूप निकलने से राहत
Wed, 08 Jan 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
नेहरू पार्क में धूप सेंकते लोग। संवाद
रेवाड़ी। जिले का मौसम रोजाना परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार सुबह के समय तो हल्का कोहरा छाया हुआ था, मगर जैसे ही दिन निकला तो धूप निकल आई। इस दौरान लोगों ने कई दिनों बाद ठंड से राहत पाई। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई।
अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अलसुबह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। संपूर्ण इलाके पर हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। एक बार फिर से ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। मौजूदा मौसम फसलों के लिए काफी अच्छा है।
अस्पताल में वायरल के पहुंच रहे अधिक मरीज
चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में विशेष बचने की सलाह दी है। रोजाना नागरिक अस्पताल में ओपीडी 1400 पार दर्ज की जा रही है। फिजिशियन में रोजाना 400 से अधिक मरीज दर्ज किया जा रहे हैं। आंख के करीब 100 से 120 मरीज, त्वचा के करीब डेढ़ सौ से 200 मरीज और बच्चों की ओपीडी में करीब 150 से 200 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। रोजाना घटता बढ़ता तापमान और चल रही शीतलहरें लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान:
फिजिशियन डॉ. गौरव यादव ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने चाहिए। रूम हीटर का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें, पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था करें। बंद कमरों में कोयले की अंगीठी जलाना खतरनाक हो सकता है।