फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fog disrupts normal life, trains get delayed

Rewari News: कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेन हो रही विलंबित

Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fog disrupts normal life, trains get delayed
भाड़ावास मार्ग पर सुबह 6 बजे छाई धुंध। संवाद
रेवाड़ी। जिले में घने कोहरे से न सिर्फ जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है बल्कि घने कोहरे से आवागमन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार की सुबह कोहरे के चलते दृश्यता केवल 5 मीटर दर्ज की गई। इसके कारण आवागमन प्रभावित रहा। ट्रेनें भी लेट रहीं।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली तो स्थिति में कुछ हद तक सुधार आया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री का उछाल देखा गया है। बावजूद इसके गलन वाली ठंड का एहसास लोगों को बना रहा।
विज्ञापन

स्थावाहन चालक धुंध के कारण सावधानी बरतते नजर आए। वाहन चालकों ने धीमी गति से गाड़ियों का संचालन किया और हॉर्न का प्रयोग कर अन्य यात्रियों को सतर्क किया। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं और रात के समय न्यून तापमान के कारण जिले में धुंध के बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हरियाणा एक्सप्रेस चार घंटे हुई लेट
धुंध के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। रुनिचा एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे की देरी, आश्रम एक्सप्रेस को आधा घंटा, गरीब नवाज एक्सप्रेस को आधा घंटा, पूजा एक्सप्रेस को दो घंटे और हरियाणा एक्सप्रेस को चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी आधा घंटा का विलंब हुआ। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य रखने और रेलवे स्टेशनों पर समय पर उपस्थित होने की अपील की।

-
अधिकतम एक्यूआई 286 दर्ज किया गया
मंगलवार को प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली है। अधिकतम एक्यूआई 286 दर्ज किया गया है जबकि सोमवार को एक्यूआई 353 दर्ज किया गया था। सुबह के समय धुंध और दिन के समय प्रदूषण ने लोगों को परेशान करने का कार्य किया है। आने वाले दिनों में प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है।



---------------

31 दिसंबर तक मौसम में बदलाव दिखेगा।
नमी की मात्रा बढ़ने से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अलसुबह और देर रात धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed