फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fog and melting increased the chill, cold persisted throughout the day

Rewari News: कोहरे और गलन से बढ़ी ठिठुरन, दिनभर बनी रही ठंड

Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fog and melting increased the chill, cold persisted throughout the day
भाड़ावास मार्ग पर वाहन का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। सोमवार को सुबह से ही क्षेत्र में छाए कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छंटा और धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन इसके बावजूद गलन वाली ठंड का एहसास पूरे दिन बना रहा। ठंडी हवाओं और नमी के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है लेकिन ठंड की तीव्रता में खास कमी नहीं आई।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता 30 मीटर के आसपास रही जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दफ्तर जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप निकलने के बाद भी वातावरण में नमी बनी रहने से गलन बढ़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह-शाम कोहरे और ठंड का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

---------------

गरीब नवाज एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से पहुंची

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कई ट्रेनों में देरी रही जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। गरीब नवाज एक्सप्रेस को 1 घंटे की देरी हुई जबकि दिल्ली-सराय रोहिल्ला ट्रेन भी 1 घंटा लेट चली। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में 20 से 30 मिनट की देरी रही। अचानक हुई देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। मौजूदा मौसम की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed