{"_id":"69e3cad750b907e9a80627bd","slug":"focus-on-resolving-pending-cases-out-of-court-rewari-news-c-198-1-rew1001-237008-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लंबित मामलों को बाहर ही सुलझाने पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लंबित मामलों को बाहर ही सुलझाने पर फोकस
विज्ञापन
बैठक कर जानकारी देते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। अदालतों में लंबित मामलों के बढ़ते बोझ के बीच अब समाधान का फोकस समझौते और त्वरित निपटारे पर है। 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं और आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने की कवायद शुरू कर दी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 के तहत अब विवादों को कोर्ट के बाहर सुलझाने की पहल को गति दी जा रही है ताकि लोगों को सस्ता, सरल और समयबद्ध न्याय मिल सके।
सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 संचालित किया जा रहा है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उच्चतम न्यायालय द्वारा संचालित टोल-फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर भी निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।