फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Flying squad and surveillance team activated

Rewari News: फ्लाइंग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम सक्रिय

Mon, 01 Apr 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Flying squad and surveillance team activated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। ये टीमें राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखेंगी। आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई करेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था की गई है। 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया गया है। कहीं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिली तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वॉड व सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। चुनावी खर्च और बैंकों से होने वाले लेन-देन की भी निगरानी होगी। चुनाव में पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी। 6 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को होगी। नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि 9 मई रहेगी। 25 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed