फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Flood rescue team taught flood rescue techniques to disaster friends

Rewari News: बाढ़ बचाव दल ने आपदा मित्रों को बाढ़ में बचाव की तकनीक सिखाई

Wed, 04 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Flood rescue team taught flood rescue techniques to disaster friends
रेवाड़ी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के तहत जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन रेवाड़ी के कम्युनिटी हॉल में चलाए जा रहे प्रशिक्षण कैंप में बाढ़ बचाव दल ने आपदा मित्रों को बाढ़ में बचाव की तकनीक सिखाई। कैंप में आपदा मित्रों ने बाढ़ प्रबंधन के गुर सीखे।
विज्ञापन

एनडीआरएफ प्रशिक्षण दल में जगदीश ने आपदा मित्रों को बाढ़ आपदा के समय रबर बोट तैयार करने, लाइफ जैकेट एवं लाइफ-बॉय का प्रयोग, घरेलू सामानों से विभिन्न प्रकार के राफ्ट तैयार करने जैसी तमाम तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार ने जागरूक करते हुए कहा कि पहले बैच में जिले के लगभग 75 आपदा मित्रों को आपदा के समय सशक्त व बेहतर स्वयंसेवक बनाने को प्रशिक्षित किया गया। इसमें वे आपातकालीन प्रत्येक स्थिति से निपटने में सक्षम हो और पीड़ित को त्वरित सहायता उपलब्ध करा सकें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा आने के कारण लोग आपदा में फंसे रह जाते हैं उनकी मदद के लिए लोगों को पहुंचने में काफी देरी हो जाती है, जिसके चलते सरकार द्वारा आपदा मित्र योजना को लागू किया गया। आपदा के दौरान गांव में प्रशिक्षित आपदा मित्र एक कॉल पर ही आपदा के स्थान पर पहुंच जाएगा तथा वहां फंसे लोगों को सुरक्षित रूप से निकालने में मदद करेेगा। एनडीआरएफ प्रशिक्षण दल में जगदीश, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार, विनोद कुमार, विरेन्द्र, सेाहन लाल, कुलभूषन, संजय कुमार, प्रवीन कुमार निरीक्षक सहित जिला आपदा प्रबंधक की जिला परियोजना अधिकारी मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed