फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   five pm shree schools to be built in rewari model sanskriti school closed

Rewari News: रेवाड़ी में बनेंगे पांच पीएमश्री स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल बंद

Wed, 29 Mar 2023 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
five pm shree schools to be built in rewari model sanskriti school closed
स्कूल में प्रयोगशाला के अंदर शोध करते बच्चे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में नये शिक्षा सत्र से पांच पीएम श्री स्कूलों की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं। इन सभी स्कूलों को विभाग की ओर से 2 करोड़ 50 लाख की राशि पीएम श्री बनने के लिए दी जाएगी। जिसमें प्रत्येक स्कूल को 50 लाख की राशि मिलेगी। दूसरी ओर विभाग की ओर से जिले में संचालित 10 मॉडल संस्कृति की स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब मॉडल संस्कृति की जगह पांच स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों का दर्जा दिया जाएगा।
बता दें पीएम श्री योजना के तहत प्रत्येक खंड से दो स्कूल बनाए जाने हैं, लेकिन विभाग ने पहले चरण में अभी पांच स्कूल होंगे। हालांकि विभाग की ओर से दस स्कूलों के नाम भेजे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि नाहड़ खंड से एक भी स्कूल का नाम इस योजना के लिए नहीं भेजा गया था, क्योंकि गुड़ियानी स्कूल पहले से मॉडल संस्कृति का स्कूल है। नियमों के मुताबिक, किसी भी मॉडल संस्कृति के स्कूल को पीएम श्री का दर्जा नहीं दिया जा सकता। अधिकारियों ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार इन स्कूलों को प्रति स्कूल के हिसाब से 50 लाख रुपये का बजट देगी। वहीं, निदेशालय ने नए मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने की योजना अब टाल दी है। इन स्कूलों में कापड़ीवास स्कूल, बावल स्कूल, पाल्हावास स्कूल, रेवाड़ी स्कूल व खोरी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


ये मिलेगी सुविधाएं
पीएम श्री स्कूलों में रोबो टेक, ड्रोन, कोडिंग, डेटा मैचिंग, डेटा एनालिसिस, डेटा माइनिंग, ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, क्रिप्टो, एस्ट्रोनॉमी, रॉकेट साइंस, थ्री-डी प्रिंटिंग आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि विद्यार्थी हर टेक्नोलॉजी में दक्ष हो सकें। इन विषयों के अलग से शिक्षकों की व्यवस्था होगी। इन स्कूलों में प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी। इसके अलावा इनमें अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी। जिससे विद्यार्थी किताबों के अलावा प्रैक्टिकल से भी सीख सकें। प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के बच्चों के लिए खेल पर फोकस किया जाएगा। जिससे उनके शारीरिक विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच स्कूलों को पीएम श्री का दर्जा देने के आदेश आए हैं। इन सभी स्कूलों में सीबीएसई की तर्ज पर बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 50 लाख की राशि दी जाएगी। इन स्कूलों के बन जाने से छात्रों को अत्याधुनिक और पैक्टिकल युक्त शिक्षा दी जाएगी।
- नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed