{"_id":"63d0c1b60ff52c385f67ac64","slug":"five-lakh-rupees-cheated-from-person-on-pretext-of-selling-gold-bricks-in-rewari-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर ठगे पांच लाख रुपये, मदरसों में बच्चों को पढ़ाता है पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर ठगे पांच लाख रुपये, मदरसों में बच्चों को पढ़ाता है पीड़ित
Wed, 25 Jan 2023 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:14 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल के जिला दीनाजपुर के गांव बीरबलभीटा के रहने वाले मोहम्मद जाफर हुसैन ने कहा है कि वह अजमेर में मदरसों में बच्चों को पढ़ाते हैं। दिसंबर-2022 में वह अजमेर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। वहीं उनकी आरोपियों से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदरसों में बच्चों को पढ़ाने वाले एक व्यक्ति से दो लोगों ने सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर पांच लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। सुनार से सोने की ईंट की जांच कराने पर नकली निकली। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-छह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल के जिला दीनाजपुर के गांव बीरबलभीटा के रहने वाले मोहम्मद जाफर हुसैन ने कहा है कि वह अजमेर में मदरसों में बच्चों को पढ़ाते हैं। दिसंबर-2022 में वह अजमेर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। वहीं पर उनकी नियाज नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। नियाज ने बताया था कि वह भिवाड़ी के पास एक गांव में रहते है। इसके बाद दो-तीन बार नियाज व उसके एक साथी के साथ मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी।
नियाज व उसके साथी ने मोबाइल पर बताया कि खोदाई के दौरान उन्हें खजाना मिला है, जिसमें एक सोने की ईंट भी शामिल है। वह बाजार से सस्ते दाम पर उन्हें सोने की ईंट दे सकते है। कम दाम के कारण मोहम्मद जाफर उनके झांसे आ गए। दोनों ने मिलने के लिए उन्हें धारूहेड़ा बुला लिया। धारूहेड़ा आने के बाद दोनों उन्हें एक सोने का टुकड़ा दिया। उन्होंने टुकड़े की जांच कराई तो वह असली निकला। इसके बाद 18 जनवरी को वह अपने भाई इजहार के साथ नियाज से मिलने के लिए धारूहेड़ा आ गए। यहां से नियाज दोनों को अपने घर ले गया। वहां भी नियाज ने एक और सोने का टुकड़ा दिया। टुकड़ा लेकर दोनों अजमेर चले गए। अजमेर में सुनार से जांच कराने पर वह भी असली निकला।
विज्ञापन
24 जनवरी को मोहम्मद जाफर हुसैन अपने भाई इजहार के बाद फिर से धारूहेड़ा आ गए। बस स्टैंड के निकट नियाज व उसके साथी ने पांच लाख रुपये लेकर सोने की ईंट उन्हें दे दी। नियाज ने कमीशन के तौर पर बीस हजार रुपये उनसे अलग से ले लिए। ईंट लेकर वह रेवाड़ी पहुंचे और एक सुनार से जांच कराई। जांच में नियाज व उसके साथी द्वारा दी गई सोने की ईंट नकली निकली। इसके बाद दोनों को ठगे जाने का पता लगा। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने नियाज व उसके साथी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।