फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five days later, a case of murder registered against wife.

जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पांच दिन बाद पत्नी पर हत्या का केस दर्ज

Wed, 23 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five days later, a case of murder registered against wife.
रेवाड़ी। जिले के गांव जाट सायरवास में सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पांच दिन बाद सदर थाना पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना वाले दिन पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए सामान्य कार्रवाई की थी। उसके बाद से ही परिजन लगातार पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर लगाकर इसे हत्या की वारदात बता रहे थे। अब सदर थाना पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जाट सायरवास निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार सेना में कार्यरत था और वर्तमान में छुट्टी लसकर अपने घर आया हुआ था। 16 सितंबर की रात को वह छत पर बने कमरे में सो रहा था, लेकिन अगले दिन वीरवार की सुबह दीपक उठ कर कमरे से नीचे नहीं आया, जिसके बाद परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे तो दीपक अपने बेड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। दीपक की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले थे। लेकिन मौके पर रस्सी बरामद नहीं हुई थी। पुलिस ने शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए सामान्य कार्रवाई की थी, लेकिन पुलिस पर ग्रामीण और परिजन लगातार दबाव बना रहे थे कि हत्या उसकी पत्नी ने ही की है। सोमवार को भी परिजनों ने एसपी से मुलाकात की थी। उसके बाद सदर थाना पुलिस ने दीपक के पिता शेरसिंह की शिकायत पर पत्नी रचना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed