{"_id":"6b0b19dc85a4103d7804f84a","slug":"five-convicts-sentenced-to-7-years-each-for-a-life-threatening-attack-on-two-youths-rewari-news-c-198-1-rew1001-249464-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो युवकों पर जानलेवा हमले के पांच दोषियों को 7-7 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो युवकों पर जानलेवा हमले के पांच दोषियों को 7-7 साल की सजा
Sat, 28 Nov 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा क्षेत्र में 2020 में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित गौतम की अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए सभी को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषियों को अलग-अलग धाराओं में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पांचों दोषियों में बास रोड धारूहेड़ा निवासी सन्नी, गांव ढाकिया निवासी अजय उर्फ कसाब, धारूहेड़ा निवासी धीरज उर्फ धीरू, मोहल्ला रामनगर धारूहेड़ा निवासी राकेश और गांव मनेठी निवासी दीपक उर्फ दूधिया शामिल है।
गांव ढाकिया निवासी प्रीतम ने 28 जून 2020 को शिकायत देकर बताया था कि शाम करीब 6 : 45 पर वह दोस्त प्रवीण के साथ बाइक से धारूहेड़ा जा रहे थे। रास्ते में गांव ढाकिया निवासी अजय ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद अजय और उसके साथियों ने गाली-गलौज की। उन्होंने लाठी, रॉड सहित अन्य हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया जिससे दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ अदालत में आरोपपत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए और गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। इसके बाद अदालत ने पांचों को दोषी करार दिया।
अलग-अलग धाराओं में सुनाई सजा
अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत सात साल का कठोर कारावास और 7 हजार रुपये जुर्माना लगाया। धारा 325 के तहत तीन साल की सजा और 3 हजार रुपये जुर्माना, धारा 506 के तहत दो साल की सजा और 3 हजार रुपये जुर्माना तथा धारा 148 के तहत एक साल की सजा और 2 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा धारा 323 में तीन महीने का कठोर कारावास और धारा 341 में एक महीने का साधारण कारावास सुनाया गया। सभी धाराओं में निर्धारित सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश दिया गया है। इस प्रकार प्रत्येक दोषी को कुल सात साल का कठोर कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना भुगतना होगा।