{"_id":"6a552d1ca1e8324dfc0286f1","slug":"five-arrested-for-robbing-a-company-employee-after-holding-him-hostage-rewari-news-c-198-1-rew1001-241819-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंपनी कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंपनी कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर निशानदेही के लिए लेकर जाती पुलिस टीम। संवाद
बावल। आईएमटी क्षेत्र से एक कंपनी के कर्मचारी को गाड़ी में बंधक बना कर मोबाइल फोन लूटने और 24 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के मामले में थाना कसौला पुलिस ने पांच आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गांव तिहाड़ा निवासी मोहित और सैनिक कॉलोनी, मोहल्ला जटवाड़ा निवासी कमल है। अन्य तीन आरोपी नाबालिग हैं।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कट्टा और कार बरामद की है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए रेवाड़ी से कार किराये पर ली थी। आरोपियों ने कार मालिक को खाटू श्याम जाने की बात कही थी। पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।
मुख्य आरोपी मोहित पर थाना कसोला में मोबाइल और नकदी लूटने का एक मामला दर्ज है। आरोपी कमल पर लूट और चोरी के 8 से 9 मामले दर्ज हैं। पुलिस जब घटनास्थल पर निशानदेही के लिए लेकर गई तो आरोपी लंगड़ा कर चल रहे थे।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांव सिहारी निवासी सूरज सिंह ने 12 जुलाई को शिकायत में बताया था कि वह गांव जलियावास में किराये के मकान में रहते हैं। आईएमटी बावल के सेक्टर-6 स्थित टेक्निको प्राइवेट कंपनी में वह ठेके पर काम करते हैं।
पीड़ित ने बताया कि 11 जुलाई की शाम 3:50 पर वह ड्यूटी से छूटने पर कंपनी से किराये के मकान पर जा रहे थे। सेक्टर-6 स्थित गुटरमैन कंपनी के पास एक कार रुकी। उसमें पांच युवक सवार थे, जिन्होंने उनको कार में खींच लिया। आरोपियों ने मोबाइल फोन लूट लिया।
आरोपियों ने मोबाइल का पासवर्ड पूछकर उनके बैंक खाते से 24 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद वे बावल क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ा खुर्द नहर के पंप हाउस के पास फेंककर गाड़ी सहित भाग गए।
इस तरह पकड़े गए आरोपी
डीएसपी ने बताया कि 12 जुलाई को घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच सूचना मिली कि एक बिना नंबर की कार क्षेत्र में घूम रही है। पुलिस टीम ने जब कार रोकने का प्रयास किया तो आसलवास फ्लाईओवर के पास आरोपी कार छोड़कर भागने लगे। भागते समय आरोपी मोहित गड्ढे में गिर गया जिससे उसके पैर में चोट आई। मोहित की जेब से एक कारतूस और कार से कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने कार में सवार दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। पुलिस ने मोहित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में शामिल 3 अन्य नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।