{"_id":"68599b37cd826f0d97042236","slug":"five-arrested-for-attacking-irrigation-department-team-rewari-news-c-198-1-rew1001-221533-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सिंचाई विभाग की टीम पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सिंचाई विभाग की टीम पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार
Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना रोडहाई पुलिस ने सिंचाई विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में पांच आरोपियों गांव रोडहाई निवासी मनोज कुमार, बंटी, भगवान, जगबीर व कर्मबीर उर्फ टोली को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 18 जून को सिंचाई विभाग की झज्जर से आई टीम में शामिल बेलदार रवि ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्हें पता चला था कि गांव रोहड़ाई की सीमा में नहरी पानी की चोरी पाइप लगाकर की जा रही है। जब वह अपने साथी कर्मचारी ललित, देवेन्द्र, हिमांश व दिनेश के साथ मौके पर पहुंचे तो रोडहाई गांव के पास कुछ लोग आरएलसी नहर में पाइप डालकर पानी चोरी कर रहे थे। इसका विरोध करने पर पानी चोरी कर रहे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।