फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five accused who shot at scrap dealer's father arrested

स्क्रैप व्यापारी के पिता पर गोली चलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five accused who shot at scrap dealer's father arrested
स्क्रैप व्यापारी के पिता पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपी। संवाद - फोटो : Rewari
बावल। बावल थाना पुलिस ने स्क्रैप ठेकेदार के पिता पर गोली चलाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गांव पातुहेड़ा निवासी सतीश उर्फ पहलवान, जिला गुरुग्राम के गांव लाखूवास निवासी उमेश उर्फ लाखू, रेवाड़ी के गांव रुध निवासी सज्जन उर्फ हांडा, अलवर के गांव झाड़खा निवासी हेमंत उर्फ काला व रेवाड़ी के गांव इब्राहिमपुर निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव टांकड़ी निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत में कहा था कि उसके बेटे प्रमोद ने कबाड़ का गोदाम कर रखा है। 26 जनवरी को वह और उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गांव खुराना निवासी कर्मचारी विकास गोदाम पर थे। इस दौरान किसी ने बाहर से प्रमोद को आवाज लगाई और गेट खोलने के लिए कहा। उसने गेट खोला तो 3 युवक अंदर आए, बाहर उनकी बाइक खड़ी थी। अन्दर आते ही प्रमोद की खड़ी गाड़ी पर गोली मारी। उन्होंने रोका तो गोली मारने की धमकी दी और फिर दोबारा गोली गाड़ी पर मारी। फिर एक गोली उनकी तरफ मारी, लेकिन वह बच गया। इसके बाद वह मौके से भाग गए थे। बावल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ओमप्रकाश की शिकायत पर हत्या के प्रयास, धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अदालत से एक दिन रिमांड पर लिया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से देसी कट्टा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed