फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five accused of both the groups arrested in gang war

गैंगवार में दोनों गुटों के पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five accused of both the groups arrested in gang war
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने बुधवार की रात को धारूहेड़ा चुंगी पर आपसी विवाद में आलू और झोटा दो गैंगों में हुई फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। धारूहेड़ा निवासी विकास यादव की शिकायत के अलावा मामले में विकास नगर निवासी गोविंद उर्फ छोटू की तरफ से भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यादव नगर निवासी नवीन, विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश और दूसरे गुट से महावीर नगर निवासी राकेश उर्फ राका, धारूहेड़ा चुंगी निवासी प्रवीण उर्फमियां के रूप में हुई है। पुलिस ने दूसरे पक्ष द्वारा धारूहेड़ा निवासी विकास के पास से छीनी गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि धारूहेड़ा निवासी विकास यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि आजाद चौक के समीप रहने वाला भीमा सैनी उसका दोस्त है और बुधवार को उनके पिता की बरसी थी। इसमें वह शामिल होने के बाद अपने दोस्त के साथ धारूहेड़ा चुंगी स्थित ऑफिस पर आ गया था। उनके यहां अन्य लोग भी ऑफिस में साथ बैठे हुए थे। यहां पर पार्टी करने के बाद वह अपने दोस्त के साथ घर जाने के लिए जाने के लगा तभी राकेश उर्फ राका भी अपने साथियों के साथ उसे बाहर छोड़ने के लिए आ गया। इसी दौरान आजाद चौक की तरफ से बाइकों पर सवार होकर 10-12 युवक वहां पर पहुंचे और चुंगी सर्कल से अपनी बाइक वापस मोड़कर आने के बाद उन पर गोली चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना में धारूहेड़ा निवासी विकास के अलावा विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश कुमार एवं गांव बोहतवास भोंदू निवासी वेदपाल उर्फ मोटू को गोली लगी। गोली लगने से सभी घायल हो गए जबकि विकास पर चाकू से भी हमला किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने विकास की शिकायत पर दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी तरफ विकास नगर निवासी गोविंद सैनी की तरफ से राकेश उर्फ राका, प्रवीण उर्फ मियां और धारूहेड़ा निवासी विकास यादव व अन्य करीब दर्जन भर युवकों परहत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस नेदोनों पक्षों की शिकायत के बाद अलग-अलग मामला दर्ज करते हुए दोनों गुट के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed