{"_id":"6a84c23c2ded9c43080542d4","slug":"first-periodic-assessment-begins-in-393-government-schools-rewari-news-c-198-1-fth1001-243821-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 393 सरकारी स्कूलों में पहली सावधिक आकलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 393 सरकारी स्कूलों में पहली सावधिक आकलन शुरू
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में सावधिक आकलन के दौरान परीक्षा देते विद्यार्थी।संवाद
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। जिले के 393 प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में मंगलवार से बालवाटिका-3 से कक्षा चौथी तक के विद्यार्थियों का पहला सावधिक आकलन शुरू हो गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 का यह आकलन 21 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन लिखित परीक्षा के साथ विद्यार्थियों की मौखिक दक्षताओं को भी परखा गया।
सामान्य विद्यालयों में लिखित परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक, जबकि दोहरी पाली वाले विद्यालयों में दोपहर 1 से 3 बजे तक हुई। हिंदी, अंग्रेजी और गणित में विद्यार्थियों की समझ व अभिव्यक्ति क्षमता पर विशेष ध्यान दिया गया।
शिक्षकों ने सुनकर समझने, सवालों के जवाब देने तथा पढ़ते समय शब्दों और वाक्यों को समझने की क्षमता भी परखी। मंगलवार को बालवाटिका-3 के विद्यार्थियों का आकलन किया गया। कक्षा पहली और दूसरी में अंग्रेजी तथा कक्षा चौथी में हिंदी की लिखित परीक्षा हुई।
विज्ञापन
आज दूसरी-तीसरी का गणित, चौथी का मौखिक आकलन
बुधवार को बालवाटिका-3 में आकलन जारी रहेगा। कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का गणित विषय का आकलन होगा, जबकि कक्षा चौथी में हिंदी के मौखिक कौशल की जांच की जाएगी। आकलन का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयवार समझ के साथ सुनने, बोलने, पढ़ने और अभिव्यक्ति की क्षमता का स्तर जानना है।
वर्जन
आकलन का सका उद्देश्य बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना है। मौखिक आकलन के माध्यम से बच्चों की समझ, बोलने और पढ़ने की क्षमता का सही आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर जिन दक्षताओं में बच्चे कमजोर पाए जाएंगे। इनमें सुधार के लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा।
— चरण सिंह, जिला समन्वयक, एफएलएन, रेवाड़ी