फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First fog of the season... Bus collides with a truck loaded with tiles on Delhi-Jaipur highway, causing traffic jam for 3 hours

Rewari News: सीजन की पहली धुंध...दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस व टाइल्स से भरे ट्रक में भिड़ंत, 3 घंटे जाम

Fri, 28 Nov 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
First fog of the season... Bus collides with a truck loaded with tiles on Delhi-Jaipur highway, causing traffic jam for 3 hours
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। जिले में ठंड के बढ़ते प्रभाव के साथ अब धुंध का भी असर दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही जिसके कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मालपुरा स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक एक बड़ा हादसा हो गया। टाइल्स से भरे ट्रक और एक निजी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि बस में उस समय कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी जिससे बड़ा नुकसान बच गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को चोटें आई हैं। हादसा होते ही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हादसे के बाद पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। धुंध के असर के चलते यह सीजन की पहली दुर्घटना है। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका है कि आने वाले दिनों में कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में सुबह-शाम हाईवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुबह 11 बजे के बाद निकली धूप
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री की कमी आई है। न्यूनतम में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में कमी आने की वजह से दिन में पूरे दिन ठंडक बनी रही। सुबह 11 बजे के बाद धूप तो निकली मगर बीच में बादल भी छाए रहे।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में आई गिरावट
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई हिस्सों में सुबह के समय धुंध देखी गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और वहीं से बहकर आ रही उत्तरी सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को और नीचे धकेल रही हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव और हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
----------

अधिकतम एक्यूआई 376 पहुंचा
मौसम में परिवर्तन के साथ प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अधिकतम एक्यूआई 376 दर्ज किया गया है। इससे पहले एक्यूआई 350 से नीचे दर्ज किया जा रहा था। ग्रैप 2 की पाबंदी लगने के बाद से ही एक्यूआई बढ़ रहा है। मौजूदा प्रदूषण काफी खतरनाक श्रेणी में है। इससे स्वास्थ्य संबंधी भी परेशानी हो सकती है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में एक्यूआई 400 पार जा सकता है।

----------

मौजूदा मौसम फसलों के लिए फायदेमंद
पिछले दिनों तेज धूप के कारण अपनी फसलों को लेकर चिंतित किसानों ने ठंड बढ़ने के बाद राहत की सांस ली है। बीते करीब दस दिनों से दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान फसलों के अनुकूल नहीं था। इसी के चलते फसलों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण किसानों को फसल खराब होने की चिता सताने लगी थी। कृषि विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट व धुंध के कारण मौसम मौजूदा फसलों के लिए अनुकूल हुआ है। वर्तमान में धुंध फसलों के लिए काफी लाभदायक है बशर्तें तीन से चार घंटे धूप भी निकले ताकि पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित न हो।


वर्जन
ट्रक व बस की टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस ने जाकर मौके पर जांच पड़ताल की है। दोनों गाड़ियों को साइड करवा दिया गया है। दोनों चालकों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। -सुधीर, जांच अधिकारी, सेक्टर 6 थाना

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed