फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire broke out in warehouse, 12 fire brigade vehicles extinguished after four hours

Rewari News: गोदाम में लगी आग, 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने चार घंटे बाद बुझाई

Tue, 28 May 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in warehouse, 12 fire brigade vehicles extinguished after four hours
बावल (रेवाड़ी)। औद्योगिक कस्बा बावल के सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी के सेफ्टी गोदाम में सोमवार अलसुबह भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग को 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर विभाग ने सबसे पहले आसपास की कंपनी को खाली कराया और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नुकसान काफी ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टर-3 में इंडस्ट्रियल सेफ्टी हाउस के नाम से गोदाम है। इसमें औद्योगिक सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान था। इसमें दस्ताने, सुरक्षा हेलमेट और अन्य सामान शामिल था। सुबह करीब 3:15 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते हर तरफ धुआं फैल गया। आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। कंपनी में सेफ्टी किट से संबंधित प्लास्टिक सामग्री अधिक थी, जिसके कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था।
विज्ञापन


आसपास की फैक्ट्री में लग सकती थी आग

अगर समय रहते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी नहीं पहुंचते तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था, क्योंकि आसपास कई बड़ी फैक्ट्री थी। अगर आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। आग बुझाने में 12 गाड़ियां पहुंची थी। सुरक्षा की दृष्टि से 12 गाड़ियां एक के बाद एक भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग पर 4 घंटे में काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

-संजय ढिल्लों, सहायक अग्निशमन अधिकारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed