{"_id":"626b66c5c969e11fdc2105da","slug":"fire-broke-out-in-special-new-born-care-unit-of-rewari-general-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हादसा: सामान्य अस्पताल के न्यू बोर्न केयर यूनिट में लगी आग, बाल-बाल बचे सात नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में हादसा: सामान्य अस्पताल के न्यू बोर्न केयर यूनिट में लगी आग, बाल-बाल बचे सात नवजात
Fri, 29 Apr 2022 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:47 AM IST
सार
करीब 10 मिनट तक सभी बच्चे दमघोंटू धुएं के बीच रहे। इसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर निजी अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग एसी का कंप्रेसर फटने से लगी। जिस समय आग लगी, यूनिट में सात नवजात शिशु भर्ती थे। आग लगते ही वहां दाखिल नवजात बच्चों के परिजनों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
करीब 10 मिनट तक सभी बच्चे दमघोंटू धुएं के बीच रहे। इसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर निजी अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं बाकी मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। आग लगने से मशीनों को भी काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं अस्पताल के कैंपस में ही रहने का दावा करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर देर से पहुंचे।
विज्ञापन